प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आग जैसी दुर्घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने बड़ी पहल करते हुए सभी एसी कोचों में फायर और स्मोक डिटेक्टर सिस्टम लगा दिया है। जैसे ही कोच में धुआं फैलेगा, सिस्टम का अलार्म बजेगा और ज़रूरत पड़ने पर ट्रेन में स्वत: इमरजेंसी ब्रेक भी लग जाएगी। यात्रियों को कोच से बाहर निकलने के निर्देश भी दिए जाएंगे। देश के 17 रेलवे जोन में से उत्तर मध्य रेलवे पहला जोन बन गया है जिसने यह कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया है। एनसीआर की 666 ट्रेनों के एसी कोचों में यह आधुनिक प्रणाली लगाई जा चुकी है। करीब दो वर्ष पहले रेल मंत्रालय ने प्रमुख ट्रेनों में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाना शुरू किया था। प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों में पहले चरण में ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.