प्रयागराज, अप्रैल 15 -- उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मंगलवार को मनाई गई। एनसीआर के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एस बालाचन्द्र अय्यर और अन्य अधिकारियों व संगठन के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीतू कोरी ने काव्य पाठ किया। राम शंकर, दिनेश कुमार, लवकुश सिंह रावत ने भी विचार रखे। इस दौरान सामाजिक न्याय के मूल्यों पर कर्मचारियों के मध्य जागरूकता के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान वंदना सिंह (वरिष्ठ खंड अभियंता), द्वितीय स्थान ऋचा पाण्डेय (कनिष्ठ लिपिक) और तृतीय स्थान अर्जुन सिंह (लेखा लिपिक) को जीएम ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया। प्रथम विजेता को दो हजार, द्वितीय को डेढ़ हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.