नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-2 पुलिस ने एनसीआर की फैक्टरियों से चोरी करने वाले पांच बदमाशों रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस की टीम रविवार सुबह कचहरी कट पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार आई। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने कार छोड़ दी और एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान जिला हापुड़ के मोहल्ला कन्हैयापुरी निवासी विनेश के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और 5,500 रुपये बरामद हुए। अन्य दो बदमाशों को घेराबंदी कर दबोचा गया। उनकी पहचान गांव आगरबस्ती निवासी जफर और अलीगढ़ के गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.