प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रेलवे के गौरवशाली सफर और आधुनिक उपलब्धियों से रूबरू कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में प्रयागराज मंडल के 100 वर्षों की झलक नजर आएगी। प्रदर्शनी में छुक-छुक करती भाप इंजन वाली पुरानी ट्रेनों से लेकर अत्याधुनिक नमो भारत, वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस तक के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी दी जाएगी। इसके माध्यम से आमजन को बताया जाएगा कि भारतीय रेलवे ने किस तरह तकनीक, गति और सुविधाओं के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। उत्तर मध्य रेलवे की उपलब्धियों को प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बनाया जाएगा। इसमें विशेष रूप से यह उल्लेख किया जाएगा कि उत्तर मध्य रेलवे देश का ऐसा जोन है, जहां सबसे अधिक तेज रफ्तार ट्रेने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.