रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, उनके लिए चलनेवाली योजना और कानूनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्रालय, भारत सरकार) से प्रायोजित था। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष आनेवाली समस्याओं को पहचानना और सरकार की ओर से प्रदान की जानेवाली योजनाओं और कानूनी सहायता के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एनयूएसआरएल, रांची के कुलपति प्रो अशोक आर पटिल ने बताया कि कैसे विश्वविद्यालय इस तरह के आयोजन से समाज में अपनी भूमिका निभा रहा है। कुलपति ने विश्वविद्यालय की नि:शुल्क कानूनी शिक्षा के लिए चलाए जा रहे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.