भागलपुर, जनवरी 21 -- कहलगांव एनटीपीसी परियोजना परिसर में मंगलवार को नेशनल बाइपार्टाइट काउंसिल (एनबीसी) के प्रतिनिधि चयन के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के चयन के लिए कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे दिन लोकतांत्रिक वातावरण बना रहा। चुनाव अधिकारी अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी मनोरंजन सारंगी और अपर महाप्रबंधक अमित कुमार की देखरेख में हुआ। मतदान के पश्चात मतगणना की गई, जिसमें विभिन्न यूनियनों को निम्नलिखित मत प्राप्त हुए। जिसमें भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की इकाई राष्ट्रीय ताप विद्युत श्रमिक संघ को कुल 108 मत प्राप्त हुए, जिसके साथ वह सबसे आगे रही। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन (ईएनटीयू) को 99 मत प्राप्त हुए। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी ) को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.