लखनऊ, फरवरी 10 -- नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीएफजीआर) ने लक्षद्वीप समूह में केकड़े की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह केकड़ा आकार में चावल के दाने से भी छोटा है। यह मछली और अन्य समुद्री जीवों के लिए भोजन के रूप में कार्य करके कोरल रीफ पारिस्थितिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण पत्रिका जूटाक्सा में प्रकाशित हुआ है। एनबीएफजीआर के निदेशक डॉ काजल चक्रबर्ती ने बताया कि लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप स्थित कोरल रीफ पारिस्थितिक तंत्र से केकड़े की नई प्रजाति की खोज की गई है। चावल के दाने से भी छोटा यह केकड़ा जीनस गैलाथिया से संबंधित है, जो छोटे, चट्टानों में रहने वाले एनोमुरन केकड़ों का एक समूह है, जिसे आमतौर पर स्क्वाट लॉबस्टर कहा जाता है। छोटी झींगा मछलियों से मिलते-जुलते, इन केकड़ों में मूंगा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.