मेरठ, जनवरी 13 -- एनपी पॉकेट में गंगानगर थाने के पास पैठ लगाने पहुंचे दुकानदारों का लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान लोगों के विरोध को देखते हुए कई घंटों बाद दुकानदार वापस लौट गए। गंगानगर में दधीचि डिवाइडर रोड और के पॉकेट में साप्ताहिक पैठ लगती थी। पैठ के लगने से जाम व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था। लोगों ने परेशान होकर नगर निगम से मामले की शिकायत करते हुए पैठ लगनी बंद करवा दी। सोमवार को दुकानदार एनपी पॉकेट में गंगानगर थाने के पास खाली पड़ी जमीन में पैठ लगाने पहुंचे। इस बात की जानकारी होने पर लोग एकत्र हो गए और हंगामा किया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कॉलोनी के लोगों ने पैठ नहीं लगने दी। उन्होंने बताया कि वह किसी भी सूरत में पैठ नहीं लगने देंगे। वहीं कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अगले सोमवार को अगर दुकानदार पहुंचे तो फिर से विरोध करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.