बोकारो, जनवरी 28 -- सोमवार को एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट बोकारो के शैक्षणिक परिसर में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सचिव प्रमोद सिंह ने झंडा तोलन किया । इस मौके पर पांडा इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका अनीता सिंह एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष ने उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर पांडा इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या संगीता सिंह पांडा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ सोनल शुक्ला एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर एन शर्मा, एवं एनपी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज के शिक्षक गण रूपलता सिंह,कुमकुम कुमारी,नीलू कुमारी,अनामिका कुमारी,प्रदीप विश्वकर्मा एवं अखिलेश कुमार ने सभी को बधाई दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.