देहरादून, दिसम्बर 15 -- देहरादून। गूगल पर गलत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का रिफंड पाने के लिए एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) की हेल्पलाइन के झांसे में क्लेमनटाउन की महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। शिकायतकर्ता शबाना ने पुलिस को बताया कि बीते 27 नवंबर को एक गलत क्यूआर कोड पर पैसे (Rs.6,200) ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने गूगल पर एनपीसीआई की वेबसाइट सर्च की। उन्हें गगन शर्मा नामक एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला। कॉल करने पर उसने खुद को एनपीसीआई का अधिकारी बताया और व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करने को कहा। विश्वास दिलाने के लिए उसने अकाउंट डिटेल मांगी और रिफंड का आश्वासन दिया। वीडियो कॉल के दौरान ठग ने शबाना को फोन-पे पर अकाउंट टू सेल्फ विकल्प पर अपना मोबाइल नंबर के प्रथम पांच अंक (90277) और पिन डालने का निर्देश दिया। महिला को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.