पलामू, दिसम्बर 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छतरपुर डिग्री कॉलेज के गार्ड उमेश कुमार ने प्रो. इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव के विरूद्ध आर्थिक शोषण करने की शिकायत एनपीयू के रजिस्ट्रार डॉ नफीस अहमद ने की है। रजिस्ट्रार ने कहा कि आवेदन उन्हें प्राप्त हुआ है। फिलहाल कुलपति शहर से बाहर है। कुलपति के आते ही उन्हें आवेदन को अग्रसारित किया जाएगा। गार्ड उमेश कुमार ने रजिस्ट्रार को दिये गए आवेदन में कहा है कि हर माह जब उसे मानदेय मिलता था तो उसमें से प्रो. इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव दो हजार ले लेते थे कि कोई भी कंपनी वाला आएगा तो गार्ड में रखवा देंगें। अगर पैसा नहीं देगा तो गार्ड से हटा दिया जाएगा। इसी डर से हर माह में उसे नौ हजार रुपए मिलता था,उसमें दो हजाए रूपए प्रो. इंचार्ज को दे देता था। जब कोबरा कंपनी आया तो प्रो. इंचार्ज ने उमेश से कहा कि दूसरा गार्...