पलामू, दिसम्बर 5 -- मेदिनीनगर। एनएसयूआई के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कमेटी अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने रांची के कांग्रेस भवन में हुई संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में समस्याओं को रखा। एनएसयूआई की बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी चुन्नू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी और झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की आदि उपस्थित थे। आशीष ठाकुर ने बताया है कि एनपीयू में शिक्षकों की घोर कमी है, शोध कार्य ठप है, पठन-पाठन भी प्रभावित है। उन्होंने 8 वर्षो से सेवा दे रहे आवश्यकता आधारित शिक्षकों को समायोजित करने के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री को मांगपत्र सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...