पलामू, जनवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का 18वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में एनपीयू से सेवानिवृत 25 शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले एनएसएस के स्वयंसेवक और पांच दिनों तक चले युवा महोत्सव में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि एनपीयू में वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप अध्यापन और रिसर्च कार्य सुनिश्चित करने लक्ष्य अब भी दूर बना हुआ है। 17 जनवरी 2009 को स्थापित एनपीयू का 25 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे कैंपस में प्रशासनिक भवन, सेंट्रल लाईब्रेरी, वीसी आवास में कार्य शुरू हो गया है। कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह अपने सरकारी आवास में रहना शुरू कर चुके हैं। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.