रांची, जुलाई 20 -- रांची। बैंक ऑफ इंडिया अपने सभी एनपीए खाता धारकों को आकर्षक छूट के साथ एक मुश्त समझौता का अवसर दे रहा है। 21 से 25 जुलाई तक इंद्रधनुष समझौत स्कीम का आयोजन किया जा रहा है। यह स्कीम विशेष रूप से उन एनपीए खाताधारकों के लिए है जो उधारकर्ता व्यवसाय/चिकित्सा स्थिति में परेशानी या किसी अन्य वास्तविक कारण से समय पर अपना ऋण नहीं चुका सके हैं। बैक ने इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इसके लिए असीम कुमार, अनूप कुमार गुप्ता, गणेश कुमार व प्रशांत से संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.