मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण की ओर से एमएसएमई उद्यमियों के लिए शुक्रवार को चैंबर के सभागार में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर कार्यशाला का आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एमएसएमई के सहायक निदेशक भीमसेन व जिला उद्योग केन्द्र के जीएम विजय शंकर थे। अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया ने किया। जिला उद्योग केन्द्र के जीएम और एमएसएमई के सहायक निदेशक ने एनपीएस की विशेषताएं, लाभ, कर छूट व एमएसएमई और स्व-रोज़गार से जुड़े उ‌द्यमियों के लिए दीर्घकालीन सामाजिक सुरक्षा के बारे में बताया। कहा कि एनपीएस सुरक्षित, पारदर्शी और लचीली पेंशन योजना है, जो भविष्य की वित्तीय सुरक्षा देती है। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र की महिला उद्यमियों को पेंशन योजना के प्रति जागरूक करन...