नई दिल्ली, जनवरी 11 -- अगर आपने अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश किया है या करने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बच्चों के लिए शुरू की गई इस योजना को लेकर नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। ये बदलाव खास तौर पर नाबालिग बच्चों के निवेश, निकासी, संपत्ति आवंटन, तथा टैक्स लाभों को लेकर किए गए हैं, ताकि इस योजना को और अधिक लचीला, पारदर्शी और परिवारों के लिए उपयोगी बनाया जा सके। आंशिक निकासी की स्पष्ट गाइडलाइन्स ने योजना को अस्थायी जरूरतों के लिए भी उपयोगी बना दिया है, जबकि इक्विटी में ऊंचे कोश आवंटन से दीर्घकालिक रिटर्न क्षमता बढ़ी है। एनपीएस वात्सल्य एक सरकारी पेंशन योजना है जिसे नाबालिग बच्चों के लिए शुरू किया गया था। माता-पिता/अभिभावक अपने बच्चों के नाम पर इस खाते मे...