सहरसा, फरवरी 4 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा के सत्र के द्वितीय दिन सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की जमीनी समस्याएं सदन में प्रमुखता से उठीं। क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह ने मोहम्मदपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा पूरी मजबूती के साथ सदन के समक्ष रखा। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि संबंधित नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों में चारदिवारी का निर्माण नहीं होने, पेयजल की समुचित व्यवस्था के अभाव तथा विद्यालय भवन में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। सीमित संसाधनों और असुविधाजनक वातावरण में पठन-पाठन कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शैक्षणिक गुणवत्त...