प्रयागराज, जनवरी 5 -- 28 मार्च 2005 के पूर्व की विज्ञप्ति के आधार पर एनपीएस से ओपीएस में आच्छादित होकर शिक्षकों को जीपीएफ खाता आवंटित हुए आठ महीने से अधिक हो गए हैं परंतु अभी तक एनपीएस के मद में की गई कटौती की संपूर्ण धनराशि ब्याज सहित जीपीएफ खाते में नहीं भेजी जा सकी है। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की ओर से सोमवार को शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री राम किशुन लोधी व प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश सिंह आदि ने वित्त नियंत्रक (माध्यमिक) मदनलाल एवं उप शिक्षा निदेशक संस्कृत रामाज्ञा कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। प्रमुख मांगों में अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के सात फरवरी 2025 के आदेश के अनुपालन में जुलाई 2016 से अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.