संभल, नवम्बर 15 -- विकास खंड पंवासा स्थित एनपीएस इंटर कॉलेज ठाटी में बाल दिवस और स्पोर्ट्स डे का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नेपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, भाषण, म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों में इस बार छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से शानदार रहा। लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम रीना (कक्षा 11),द्वितीय क्षमा (कक्षा 12), तृतीय अनीता (कक्षा 9), 100 मीटर दौड़ में प्रथम अनुष्का, द्वितीय रितु, तृतीय स्थान पर मनीषा रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते ह...