शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- एनपीएल-टेन टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ने किंग्स इलेवन को 44 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच में किंग्स इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत खराब रही और शुभनेश पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तस्लीम और एसपी मिश्रा ने पारी को संभालते हुए टीम को स्थिरता दी। मध्यक्रम में शादाब ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 75 रन की शानदार पारी खेली, जिससे सनराइजर्स ने निर्धारित ओवरों में 168 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन की टीम सनराइजर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 124 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले शादाब को मैन ऑफ द मैच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.