जहानाबाद, मई 24 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें 12 वैसे लोग हैं जिनके खिलाफ पूर्व से थाने में अपराधिक मामले दर्ज थे। इसमें तीन दहेज और एक एनडीपीएस एक्ट मामले के आरोपित शामिल हैं। शनिवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह के हवाले से यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने शहर के राजा बाजार इलाके में छापेमारी कर पिंटू कुमार नामक आरोपित को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से गया जिला के अलीपुर थाना अंतर्गत बोहिया गांव के निवासी हैं। इसके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। घोसी थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में नालंदा जिला के इस्लामपुर थाना अंतर्गत मोहरो गौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.