उन्नाव, नवम्बर 30 -- उन्नाव। गवाही के लिए करीब एक साल से एनडीपीएस कोर्ट में पेश नहीं होने पर जनपद के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा विष्णुदत्त के खिलाफ न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने विभागीय कार्रवाई के एसपी उन्नाव को नोटिस भेजा है। मुकदमे में अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। मौरावां थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा विष्णुदत्त ने वाहन चेकिंग के दौरान 29 मई 2023 को मझकोरिया गांव निवासी यूनुस को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.100 किलो मादक पदार्थ बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी यूनुस को जेल भेज दिया। मुकदमें के विवेचक ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। लगभग दो साल से मुकदमें का ट्रायल एनडीपीएस न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय ने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.