हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- इचाक, प्रतिनिधि । एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त बंटी कुमार साव को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके खिलाफ इचाक थाना में कांड संख्या 72/25 दर्ज किया गया था। पुलिस फरार अभियुक्त बंटी कुमार साहू की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी अभियान चला रही थी। लेकिन अभियुक्त के बार-बार निवास स्थान बदलने के चलते गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी। अभियुक्त अंततः पुलिस के बिछाए गए जाल में सोमवार की रात फंस गया जहां से उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...