विकासनगर, दिसम्बर 10 -- सेलाकुई। सेलाकुई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रही महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी महिला के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में आरोपी महिला का नाम सामने आया था। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि थाना पुलिस ने तस्करी के आरोपी सूरज को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने यह गांजा पिंकी नाम की महिला से खरीदने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस आरोपी महिला की तलाश में दबिश दे रही थी। वह लगातार फरार चल रही थी। बुधवार को आरोपी पिंकी पत्नी पप्पू साहनी निवासी दरभंगा बिहार हाल निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी थाना पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...