उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में दोषी पाए गए आरोपी को एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। माखी थाना पुलिस ने 22 अगस्त 2023 को क्षेत्र के रऊकरना गांव के पथरकट मोहल्ला निवासी सुरेश को 1.170 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक राजेश कुमार द्वारा की गई। विवेचक ने साक्ष्य संकलन के बाद 16 सितंबर 2023 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। गुरुवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता विनय प्रकाश शुक्ला ने पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने आरोपी सुरेश को दोषी मानते हुए एक हजार रुपय...