कटिहार, फरवरी 19 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 85/24 दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर डंडखोरा पुलिस के द्वारा टीम गठित कर पु अ नि अरविंद कुमार दल बल के साथ उत्तर प्रदेश में संभावित ठिकाने पर छापेमारी की। काफी मशक्कत के बाद अभियुक्त को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि अभियुक्त बिचलागढ़ के निवासी के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा र...