बागेश्वर, फरवरी 22 -- पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 'वाणिज्यिक मात्रा' से संबंधित मामलों में त्रुटिहीन विवेचना और सख्त सजा सुनिश्चित करना रहा। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वरअजय शाह और ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रद्धा रावत की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें जनपद के समस्त थाना प्रभारियों और विवेचकों ने प्रतिभाग किया। सीओ साह ने विवेचकों को निर्देशित किया कि वाणिज्यिक मात्रा वाले मामलों में साक्ष्यों का संकलन अत्याधुनिक और वैज्ञानिक विधियों से किया जाए, ताकि न्यायालय में अपराधी को बचने का कोई अवसर न मिले। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी रावत ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं, विशे...