हजारीबाग, मई 22 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि । एनडीपीएस एक्ट के आरोपी यशवंत कुमार दांगी पिता कौलेश्वर दांगी को पुलिस गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया ।वह चतरा जिला के गिद्धोर प्रखंड का रहने वाला है । कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के कांड संख्या 399/23 के आरोपी यशवंत दांगी पिछले कई सालों से फरार चल रहा था । पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा और फिर उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.