लातेहार, फरवरी 4 -- लातेहार, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना कांड संख्या 7/26, 23 जनवरी 2026, धारा 17/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध अफीम की खेती करने के मामले में नामजद प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हेरहंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजदेव गंझु, पिता स्व़ पहाड़ी गंझु उर्फ बंन्धु गंझु, ग्राम कटांग टोला कुसमाही, थाना हेरहंज, जिला लातेहार को गिरफ्तार किया। बताया गया कि अभियुक्त पर अपने खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करने का आरोप है। मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में ही कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अवै...