विकासनगर, फरवरी 20 -- विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस नंदन सिंह की अदालत ने शुक्रवार को चरस तस्करी के मामले के एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। मामले में अभियोजन पक्ष अपराध साबित नहीं कर पाया। कालसी के बनियाना निवासी मुन्ना को कालसी थाना पुलिस ने 420 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। 18 अक्तूबर 2016 को चरस को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया था। लेकिन माल दो दिन बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला को प्राप्त हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी दो माह 16 दिन जेल में बंद रहा था। शुक्रवार को मामले में सुनवाई हुई। लेकिन अभियोजन पक्ष मामले को संदेह से परे साबित करने में विपल रहा। जिसके बाद आरोपी को दोषमुक्त करार दिया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.