सहरसा, दिसम्बर 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला परिषद परिसर में सोमवार को एनडीए द्वारा सोनवर्षा के नवनिर्वाचित विधायक रत्नेश सादा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया एवं संचालन लोजपा आर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने किया। विधायक ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ बिहार में सरकार को सत्तासीन कराने का सारा श्रेय एनडीए गठबंधन के सभी ऊर्जावान साथियों को जाता है। इस प्रचंड बहुमत ने सरकार एवं निर्वाचित सभी सदस्यों की जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ा दिया है। वैसे भी एनडीए सरकार सबका साथ सबका विश्वास पर न्याय के साथ काम कर ही रही है।अब बिहार को एक नयी ऊंचाई देने का काम सरकार करेगी। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता आनंदी प्रसाद मेहता, सुबोध साह, रणवीर यादव, अक्षय झा, शिवभूषण सिंह, डॉ लुतफुल्लाह, रामबहादुर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.