पटना, जनवरी 5 -- बिहार की बेटियों के प्रति उत्तराखंड के मंत्री पति के आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस ने एनडीए सरकार को घेरा है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोमवार को सवाल किया कि बिहार की बहन-बेटियों के अपमान पर एनडीए सरकार चुप क्यों है? सदाकत आश्रम में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाते लगाया कि भाजपा की संस्कृति है कि जो जितना भड़काऊ बयान देता है और महिलाओं को अपमानित करता है, उसे उतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। हम मंत्री पति के बयान की खिलाफत करते हैं और आने वाले समय में सड़क से सदन तक इस बात का विरोध करेंगे। मांग की कि यदि वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहन-बेटियों की अस्मिता की रक्षा के लिए गंभीर हैं तो अविलंब मंत्री को बर्खास्त किया जाए और उनके पति को भाजपा से निष्कासित किया जाए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को वा...