सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। एनडीए कार्यकर्ताओं का रविवार को कहरा कुटी स्थित मंगलम रिसोर्ट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू, भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, लोजपा प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश नेता स्वदेश यादव, अमोल राय, भाजपा नेत्री लाजवंती झा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राजीव रंजन साह, अभिषेक पांडेय, मनोज यादव, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, हरिओम सिंह, सुशील कुमार सिंह, डॉ. लुतफुल्लाह, त्रिदिव सिंह सहित एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। पीएचईडी मंत्री ने कहा कि नवबर महीने में सरकार बनने के बाद फिर होली होगी। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार संकल्प से सिद्धि वाली ...