पटना, जून 20 -- भाकपा माले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन और संबोधन की आलोचना की और उनके भाषण को झूठ का पुलिंदा बताया। शुक्रवार को जारी बयान में सारण ज़ोन के भाकपा-माले प्रभारी धीरेन्द्र झा ने आरोप लगाया कि बीते 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार को केवल सस्ते श्रम का क्षेत्र बना दिया है। राज्य से बाहर काम करने जाने वाले मज़दूरों को हमेशा उपेक्षा और अपमान झेलना पड़ा है। कोरोना काल में जो पीड़ा प्रवासी मज़दूरों ने झेली, उसे बिहार की जनता कभी भूल नहीं सकती। धीरेंद्र झा ने पिछले दो दशकों से बिहार में उल्लेखनीय औद्योगिक विकास नहीं होने और 94 लाख परिवार के आज भी महा-गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने, शिक्षा का स्तर लगातार गिरने और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने वादे के बावजूद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.