खगडि़या, नवम्बर 21 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बिहार के नई एनडीए की सरकार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के कोटे से मंत्री बने दीपक प्रकाश से पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह शुक्रवार को मिले। उन्होंने नए मंत्री मंडल में मंत्री पद के लिए दीपक प्रकाश को शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से उन्हें जिस विभाग की जिम्मेवारी मिली है। बेहतर कार्य होगा। रालोमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने जो एनडीए सरकार को प्रचंड बहुमत दिया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में विकास का जो कारवां चल रहा था। वह हर किसी को पसंद आया और एक बार फिर से इस कारवां को अनवरत जारी रखने के लिए जनादेश दिया है। बिहार तेजी के साथ विकास...