कटिहार, जनवरी 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। प्राणपुर प्रखंड में गुरुवार को कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर गहन मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संगठनात्मक बैठकें कर रही है, ताकि कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी जा सके और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। और बूथ स्तर तक मजबू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.