पूर्णिया, अप्रैल 12 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी एनडीए में सीट बंटवारा न हुआ हो। लेकिन केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवामा मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने सीटों को लेकर दावा ठोंक दिया। साथ ही पूर्णिया की कस्बा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी कर दिया है। उन्होने कहा कि जब एनडीए में सीटों पर बात होगी तो पूर्णिया जिले की कस्बा सीट निश्चित तौर पर हम को ही मिलेगी। क्योंकि जो जिस सीट पर लड़ता आया है, उसे वो सीट मिली है। हमें पूरा यकीन है कि ये सीट हम लोग लेंगे। राजेंद्र यादव को यहां से उम्मीदवार बनाएंगे। पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान जीतनराम मांझी ने कहा कि जब बिहार में हमारी पार्टी 30-40 सीटों पर लड़ेगी तो निश्चित है कि 20 सीटें जीतकर आएंगे। जहां-जहां से एनडीए के प्रत्याशी लड़ेंगे, उनकी मदद करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.