मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए में बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकारी की योजनाओं को घर-घर पहुंचाकर लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान कराया। वे सोमवार को कपरपुरा स्थित भाजपा पश्चिमी जिला के कार्यालय में तिरहुत व मिथिला क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ महागठबंधन नहीं, बल्कि महालठबंधन चुनाव लड़ रहा था। उनकी न कोई नीयत थी न कोई समन्वय। राज्य के लोग पुनः जंगलराज की पुनरावृत्ति नहीं चाहते थे। दूसरी ओर एनडीए पांडव के रूप में चट्टानी एकता के साथ बेहतर समन्वय के साथ चुनाव मैदान में था। उन्होंने कहा कि अभी सरकार की दो महत्वपूर्ण प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.