पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। एनडीए में नौकरी लगवाने की बात कह कर ठगी करने वाले देहरादून निवासी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। गोवा में कानूनी कार्रवाई करने के बाद पुलिस उसको लेकर पीलीभीत आई। यहां दर्ज मुकदमे में उसको जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नकटादाना कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने 16 जुलाई 2025 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उसका पुत्र राज कक्षा 11 में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर का छात्र था। वह कक्षा 11 में फेल हो गया था। स्कूल के अध्यापक जेके शर्मा ने उसे और उसकी पत्नी को बताया कि वह उसके बच्चे का 12वीं और एनडीए में एडमिशन करवा देंगे। इसके लिए उसको उत्तराखंड के देहरादून स्थित रजनीकांत शर्मा का नाम लेकर उनसे मिलने को कहा गया। रजनीकांत शर्मा से जब वह देहरादून में मिले तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.