पटना, जनवरी 7 -- फुलवारीशरीफ के तेजप्रताप नगर मंगलवार को स्थानीय विधायक श्याम रजक के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि एनडीए ने हमेशा विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। वहीं, श्याम रजक ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। उनके त्याग, परिश्रम और संघर्ष से ही संगठन मजबूत बनता है और जनता के बीच विश्वास कायम रहता है। इस दौरान एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधान पार्षद सह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद रवींद्र सिंह, विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, जदयू प्रवक्...