जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रामनगर शंकोसाई, पारडीह और शांतिनगर सहित विभिन्न इलाकों में पदयात्रा कर आम जनता से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की।पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने संध्या सिंह का स्वागत किया। पारडीह एवं शांतिनगर क्षेत्रों में भी जनसंपर्क के दौरान सकारात्मक माहौल नजर आया।इस मौके पर संध्या सिंह ने कहा कि मानगो का समग्र विकास, स्वच्छता, बेहतर सड़क, पेयजल और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मतदाताओं से क्रमांक संख्या 10 "कैमरा छाप" चुनाव चिह्न पर मतदान कर मानगो के विकास में भागीदार बनने की अपील की।

हिंदी हिन्द...