पूर्णिया, नवम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विधानसभा के एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी विजय खेमका ने आज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के गौरा, मझुआ, इसरैल, महेन्द्रपुर, पलासी, भोगा करियात, भटगामा, छतिया, राजभरटोला, परमानंदपुर, जनता चौक, महानंदा हाता, जयप्रकाश नगर, सुखनगर, पूर्णिया कोर्ट, कोशी कॉलोनी, कोरठबाड़ी, मैथिल टोला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विजय खेमका ने माता-बहनों, भाइयों और बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया और जनता से आत्मीय संवाद किया एवं पूर्णिया में पुनः कमल खिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान जनता जनार्दन का अपार स्नेह, स्नेहिल आशीर्वाद और अटूट विश्वास प्राप्त हुआ। क्षेत्र की माताएं-बहनें, युवा, किसान सभी पूर्णिया में पुनः कमल खिलाने के लिये दृढ़ संकल्पित है एवं बिहार में प्रचं...