पटना, सितम्बर 26 -- विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने आरोप लगाया है कि राज्य में एनडीए सरकार ने 20 वर्षों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई काम नहीं किया। कहा, भाजपा और जदयू को बताना चाहिए कि चुनाव के ठीक पहले महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये देने की जरूरत क्यों पड़ गई? उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। गांव के पुरुष बाहर कमाने चले जा रहे हैं, महिलाओं को अकेले घर संभालना पड़ रहा है। भाजपा और जदयू की सरकार महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये देने का निर्णय लिया है। यह राशि न केवल महिलाओं को इस महंगाई से राहत देगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगी। भाजपा और जदयू को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.