भभुआ, सितम्बर 24 -- (पेज चार) भभुआ। मोहनियां विधायक संगीता कुमारी ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि एनडीए की सरकार में महिलाओं का काफी विकास हुआ है। 20 साल पहले और आज में काफी अंतर है। महिलाएं अपनी ताकत को पहचाने। दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अतिपिछड़ा का विकास हुआ है। सरकार ने सबका साथ-सबका विकास नारा के साथ काम किया है। क्रांति का गवाह बन रही महिलाएं भभुआ। कैमूर की महिलाएं विकास क्रांति का गवाह बन रही हैं। वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। स्थिति यह है कि कुछ पुरुष महिलाओं से जेब खर्च मांग रहे हैं। पहले महिलाएं पुरुषों पर निर्भर रहती थीं। यह बाते बुधवार को संवाद कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक अशोक सिंह ने कही। उन्होंने कहा अब गंगा मइया कैमूर में आएंगी। स्नान करने या पूजा-अर्चना के लिए कैमूरवासियों को दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। फसल क्षति का ...