जहानाबाद, जून 22 -- अरवल निज संवाददाता। जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का पटना से औरंगाबाद जाने क्रम में पार्टी के प्रदेश कोर कमिटी सदस्य रंजय कुमार सहित जिला संग़ठन के लोगों ने वलीदाद में पुष्प की माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान उदय सिंह ने कहा कि एक भी सरकारी योजनाओं को सही तरीके से नहीं उतारा गया है।दर्जनों पुल उद्घाटन से पहले ढह कर गिर गया। वास्तविक किसानों को कोई मुआवजा आज तक मुहैया नहीं कराया गया। छात्रों की छात्रवृत्ति बंद करके शिक्षा से वंचित करने का काम किया गया। रजवाहा में निचली छोर तक पानी उपलब्ध कराने की कोई व्यवस्था सरकार ने नहीं किया। संपूर्ण बिहार की जनता एनडीए के कारनामों को देख रही है। बिहार की जनता एनडीए को वोट से करारा जवाब देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.