भागलपुर, नवम्बर 15 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी जीत पर भाजपा कार्यकर्ता एवं सुशील मोदी फाऊंडेशन के सदस्य नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर एकत्रित होकर सभापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर नगर सभापति ने कहा कि विकास की योजनाएं अंतिम छोर के व्यक्तिएवं अंतिम नागरिक तक पहुंची हैं। यह जीत उसका प्रतिफल है। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार चौधरी, संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, शैलेश कुमार, राजेश रामुका आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.