पटना, सितम्बर 12 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का रवीन्द्र भवन में शुक्रवार को प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। शुभारंभ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार में शोषित-वंचित लोगों को उनका अधिकार दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस बार पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी को आगे ले जाने के लिए कृत संकल्पित हैं। राष्ट्रीय महासचिव शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि बिहार में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों तक पहुंचने की यह अच्छी पहल है। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविन्द राजभर ने कहा कि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना ही होगा। युवा शक्ति को आगे आना होगा, तभी जाकर बिहार आगे बढ़ेगा। यूपी के दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष रितेश राम ने कहा कि पार्टी हमेशा वंचित, शोषित समाज की लड़ाई लड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.