आरा, जनवरी 4 -- शाहपुर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में रविवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक राकेश रंजन ओझा और भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा ने विधान सभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन समर्थित कार्यकर्ता को अभिवादन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि आप लोगों को यह आशीर्वाद नहीं भुला सकता। लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। दस वर्ष तक विपक्ष में रहने का अनुभव है। सुधार किया जाएगा। आम जानता तक कार्यो को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने भी विधायक को शॉल, बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विधायक राकेश रंजन ओझा और भुअर ओझा ने सम्मान समारोह में आये सभी कार्यकर्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में विनय मिश्रा व आर्यन का गीत व संगीत ने महफिल में समां बांध दी। जिसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.