पटना, जनवरी 3 -- स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प से देश 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। नक्सल मुक्त भारत अभियान के तहत ही छत्तीसगढ़ में शनिवार की सुबह दो अलग-अलग जगहों पर हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर देवा बारसे ने हैदराबाद में सरेंडर कर दिया है। पांडेय ने कहा कि देश तेजी से नक्सलवाद के खात्मे की ओर बढ़ रहा है। 2024 से नक्सलवाद के खिलाफ चले अभियान में अबतक 290 नक्सली मारे गए हैं, 1090 गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 881 ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास नीति के तहत सहायता दे कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए अवसर व प्रेरणा दी जा रही है। सरेंडर नहीं करने वाले कई टॉप नक्सलियों का श्ऑपरेशन ब्...