हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 24 -- एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में बिहार के विकास मॉडल पर चर्चा होगी। बिहार में जो-जो अच्छे कार्य हुए हैं, उन सबकी चर्चा की जाएगी। यही नहीं बिहार की महत्वपूर्ण योजना जल-जीवन-हरियाली समेत तमाम योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी। इन योजनाओं की राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब प्रशंसा हुई है। बैठक रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में शिरकत करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे। उनके साथ मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा भी शामिल हैं। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट, आगामी नीतियां और सुशासन के मॉडल पर चर्चा की होगी। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.